कौन घबरा गया हिन्दुस्तान या पाकिस्तान…?

आंपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर की घोषणा कर दी गई थी, पर अभी भी आंपरेशन सिंदूर पर चर्चाएं जारी है…!राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक हुए सीजफायर को लेकर उन्होंने तीखे सवाल खड़े किए,‌ गहलोत ने कहा, पूरे देश को समझ नहीं आ रहा कि अचानक सीजफायर क्यों हुआ- आखिर कौन घबरा गया हिन्दुस्तान या पाकिस्तान…?भारत और पाकिस्तान के बीच अचानक घोषित हुए सीजफायर पर कांग्रेस ने जमकर सवाल उठाए है…!AICC ( All India Congress Committee) मुख्यालय, दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि कौन घबरा गया पाकिस्तान या हिंदुस्तान…? उन्होंने पूछा कि जब भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ सख्ती और कठोरता से कार्रवाई कर रही थी, तो ऐसा कौन-सा दबाव था जिससे अचानक सीजफायर की घोषणा करनी पड़ी…?गहलोत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी का हवाला देते हुए सवाल उठाया जिसमें उन्होंने कहा था कि “मैं कश्मीर मसला सुलझा दूंगा” गहलोत ने पूछा कि “ट्रंप साहब कौन होते हैं भारत-पाक मसले में ठेकेदारी करने वाले…? उन्हें ये हक किसने दिया, ये हमारे देश की विदेश नीति और संप्रभुता पर सवाल है ।अशोक गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में आकर सीजफायर किया गया है, उन्होंने कहा जब सेना सीमाओं पर मजबूती से आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही थी, तो अचानक रुकने की क्या जरूरत पड़ गई, क्या यह अमेरिका की कोई रणनीतिक या सिफारिश थी, क्या इस फैसले में पारदर्शिता है ।गहलोत ने यह स्पष्ट करने की मांग की कि भारत ने कब और क्यों इस तरह का बड़ा कदम उठाया, और उन्होंने यह भी जोड़ा कि शिमला समझौते के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी विवाद केवल द्विपक्षीय बातचीत से सुलझाया जाएगा, न कि किसी तीसरे देश की मध्यस्थता या हस्ताक्षेप से ।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: