लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता एवं राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी लोहिया वाहिनी, अभिषेक श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय परिसर से ACP लखनऊ और हसनगंज इंस्पेक्टर सहित 8-10 पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार किया, यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम से पूर्व की गई।

अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा, “हम लोग गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं हैं, मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम से पूर्व डराने की यह कोशिश गलत है। छात्र हित हमारे लिए सर्वोपरि है और रहेगा, हम श्री अखिलेश यादव जी के सिपाही हैं और जेल से भी नहीं डरते।”
उन्होंने आगे कहा कि यह दुर्भाग्य है कि लखनऊ और प्रदेश के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ नहीं है, क्योंकि आम गरीब का बच्चा राजनीति करके देश की सेवा नहीं कर पा रहा, उन्होंने सवाल उठाया कि विश्वविद्यालय के छात्रों से इतनी भय क्यों।







