उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितम्बर (शुक्रवार) को हुई हिंसा के मामले में पुलिस की FIR ने बड़ा खुलासा किया है, इंडियन मुस्लिम काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान को आरोपी नंबर-1 बनाया गया है, पुलिस ने तौकीर रजा समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हिंसा के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने मौके से पेट्रोल बम और भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए, जिनका इस्तेमाल पुलिस बल पर हमले में किया गया था। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने इसे एक पूर्वनियोजित साजिश करार देते हुए कहा कि यह घटना पश्चिमी यूपी की शांति भंग करने और राज्य की विकास योजनाओं को पटरी से उतारने की कोशिश थी।





