बृजमनगंज में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों युवक गंभीर घायल :

महाराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मछली मंडी मदरसा के सामने दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं, हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रात करीब 8:35 बजे की है। जानकारी के अनुसार, शाहाबाद टोला कलवरगढ़ निवासी मनजीत पुत्र बृजेश अपनी बाइक तेज रफ्तार से चला रहे थे, इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर कस्बा बृजमनगंज के टोला मुर्दहिया निवासी मारूफ पुत्र गुलाम हुसैन की बाइक से हो गई। मारूफ की कोल्हुई रोड पर आलम होंडा एजेंसी है।

टक्कर के बाद दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

  • Related Posts

    लोटन में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस:
    • August 9, 2026

    लोटन, सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जगदीश स्वामी मंदिर से करीब 100 मीटर दूर पानी में एक अज्ञात शव…

    Continue reading
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    • August 7, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोटन में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस:
    लखनऊ में CM योगी की तिरंगा यात्रा, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं:
    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: