महराजगंज में ड्रोन कंट्रोलर थाने में जमा होंगे, फोटोग्राफर एसोसिएशन की बैठक में सुरक्षा पर अहम फैसला:

महराजगंज जिले के सिन्दुरिया थाना परिसर में मंगलवार को फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, इकाई-महराजगंज की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में ड्रोन कैमरों की सुरक्षा और उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में यह निर्णायक फैसला लिया गया कि सभी फोटोग्राफर अपने ड्रोन कंट्रोलर थाने में जमा करेंगे, थानाध्यक्ष की उपस्थिति में यह व्यवस्था सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लागू की जा रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह कदम आवश्यक है और आश्वासन दिया कि बुकिंग मिलने पर कंट्रोलर वापस कर दिए जाएंगे।

बैठक में जिला प्रभारी शिवसागर चौरसिया, गोरखपुर जोन प्रभारी संदीप चौरसिया सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस निर्णय पर पूरी सहमति व्यक्त की। बैठक में शामिल प्रमुख सदस्य थे अंगद कुमार, आशिष जायसवाल, मुन्ना सहानी, संदीप विश्वकर्मा, वृजेश कुमार, शिवसागर चौधरी, अनिल कुमार और अंकेश गुप्ता।

सभी सदस्यों ने माना कि यह कदम न केवल सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि प्रशासन और एसोसिएशन के बीच सहयोग को भी और बढ़ावा देगा।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: