सिद्धार्थनगर हादसा :
सिद्धार्थनगर जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र के ठोठरी बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीजे बजाते समय बड़ा हादसा हो गया, बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक पिकअप में हाई-वोल्टेज करेंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से 9 बच्चे झुलस गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही बच्चों को निजी साधनों से सीएचसी लोटन पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, मेडिकल कॉलेज में सीएमओ ने खुद उपचार की जिम्मेदारी संभाली और घायलों का इलाज जारी है।
हादसे की जानकारी मिलते ही सदर विधायक श्यामधनी राही मौके पर पहुंचे, वहीं जिलाधिकारी और सीएमओ भी इमर्जेंसी वार्ड पहुंचे और घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली, यह घटना गांव में डीजे बजाने के दौरान हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।





