निचलौल में रातों-रात मच गई अफरा-तफरी, गैस सिलेंडर हादसे में 4 घर जलकर राख :

महाराजगंज के निचलौल स्थित सोहगीबरवा गांव के मटियारवा टोला की हरिजन बस्ती में रात के समय खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर रिसाव से भयंकर आग लग गई, इस भयावह घटना में चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, रामानंद की बेटी बबीता अपने घर में खाना बना रही थी, तभी अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने केश्वर पुत्र सुन्नर, विनोद पुत्र परदेशी, रामानंद पुत्र छेदी और ईश्वर पुत्र सुन्नर के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटों ने घरों में रखे बर्तन, कपड़े, अनाज, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान को भी जलाकर राख कर दिया, घबराए मवेशी भी इधर-उधर भागने लगे, जिन्हें पशुपालकों ने सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान लल्लन यादव ने तुरंत राजस्व और पुलिस विभाग को सूचित किया, थाना प्रभारी रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने भी सामूहिक प्रयास से आग को फैलने से रोककर पूरे टोले को सुरक्षित रखा।

तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से प्राथमिकता के आधार पर खाद्य सामग्री, जरूरी सामान और अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।



  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: