डीएम-एसपी ने किया भव्य फ्लैग मार्च, दुर्गा विसर्जन और जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क :

महराजगंज जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और जुम्मे की नमाज को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, शुक्रवार को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर सुबह 11 बजे प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से भव्य फ्लैग मार्च निकाला, इसका मुख्य उद्देश्य शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देना था।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने किया, इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और चौकी प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

यह फ्लैग मार्च गोरखपुर रोड और पनियरा मार्ग पर निकाला गया। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पीएसी की एक बटालियन के साथ-साथ थाना क्षेत्र की पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था।

अधिकारियों ने साफ किया कि त्योहार और जुम्मे की नमाज के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: