Mission Shakti 5.0, छात्राओं को साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में दी गई खास जानकारी :

बृजमनगंज। मिशन शक्ति 5.0 के तहत शुक्रवार को एंटी रोमियो टीम ने कुसुमलता शिक्षा निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लेहड़ा कोठी में छात्र-छात्राओं को विभिन्न अपराधों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

टीम ने छात्रों को मुख्यमंत्री द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181, 102, 108, 1098 और 1930 के बारे में विस्तार से बताया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना जैसी महिला कल्याणकारी योजनाओं की विशेष जानकारी देकर छात्राओं को सशक्त और जागरूक बनाया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, एंटी रोमियो टीम की उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा और अर्चना यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: