महराजगंज में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 4 अक्टूबर को विशेष चेतावनी, प्रशासन सतर्क :

महराजगंज में मौसम विज्ञान विभाग ने 4 अक्टूबर 2025 के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि 2 से 5 अक्टूबर तक लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे जलभराव और नदियों के जलस्तर में खतरनाक बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है, आपदा प्रबंधन दल पूरी तरह अलर्ट मोड पर तैनात हैं। किसानों और आम जनता को विशेष सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

पिछले तीन दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच दशहरा मेला घूमने आए ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को अचानक बारिश के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर छाते और आसरा ढूंढते नजर आए।

वहीं, बारिश ने मेले में दुकान लगाए कारोबारियों की कमाई पर भी पानी फेर दिया, बिक्री रुकने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, जिसका असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: