सिंदुरिया में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने की घृणित वारदात, ग्रामीण भड़के, पुलिस सख्ती पर :

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदुरिया में शुक्रवार रात बौद्ध विहार परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा के हाथ और नाक टूटे हुए देख, गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पीआरबी पुलिस को सूचित किया। खबर के फैलते ही बड़ी संख्या में लोग बौद्ध विहार स्थल पर जमा हो गए और घटना की निंदा की।

थानाध्यक्ष सिंदुरिया, राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को शांत करते हुए प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

घटना के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों में रोष है। रामसुरेश, रामरक्षा, रोशनलाल, अजय भारती, रामाज्ञा, गोविंद, जगतनारायण, शैलेश, रामसागर, मदनलाल, शिवमंगल, मुन्ना, महाबीर, अभिषेक और दिलीप कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि यह समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश हो सकती है।

घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रतिमा को ठीक कराया जा रहा है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Responsible Nations Index 2026- भारत ने चीन, रूस और अमेरिका को छोड़ा पीछे:
    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं: