सरौली की गलियों में नई रौशनी, प्रधान जय प्रकाश की महत्वपूर्ण पहल :

ग्राम पंचायत सरौली, विकासखंड उसका बाजार, सिद्धार्थनगर
सरौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान जय प्रकाश के अथक प्रयासों से महत्वपूर्ण पहल के तहत स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है, यह परियोजना गांव की गलियों और मुख्य मार्गों को रोशन करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाई जा सके।

ग्राम प्रधान जय प्रकाश के अनुसार, अंधेरा होने से पहले ही सफर करना अब और भी सुरक्षित होगा। इस परियोजना के लाभ कई हैं:

सरक्षा में वृद्धि: शाम के समय बच्चों और बुजुर्गों का आवागमन सुरक्षित होगा, दुर्घटना या अनहोनी की संभावना कम होगी।

अपराध में कमी: चोरी, अनधिकृत और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

गांव की सुंदरता में इजाफा: स्ट्रीट लाइट से सामाजिक और सामुदायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस सुविधा का सही ढंग से उपयोग करें और इसका संरक्षण करें। उनका कहना है कि इस पहल के पूरा होने के बाद सरौली की गलियां न केवल रोशन बल्कि सुरक्षित भी बन जाएंगी, जिससे रात के समय आवागमन में सुविधा और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।

इस विकास कार्य की शुरुआत से गांव में खुशियों का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए ग्राम प्रधान जय प्रकाश को धन्यवाद दिया है।

Reported by : Sajid Ali Khan, Reporter -Siddharthnagar (Up Live Express)

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: