अयोध्या में बनेगा देश का छठा NSG ट्रेनिंग सेंटर- अमित शाह का ऐलान :

एनएसजी के 41वें स्थापना दिवस पर गुरुग्राम के मानेसर स्थित परिसर में आयोजित समारोह में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने और जवानों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए अब छठा NSG ट्रेनिंग सेंटर अयोध्या में स्थापित किया जाएगा।

गृह मंत्री ने बताया कि इससे पहले चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, जम्मू और हैदराबाद में NSG ट्रेनिंग सेंटर पहले से ही संचालित हैं, अयोध्या में नया केंद्र खुलने से एनएसजी की क्षमता और भी मजबूत होगी।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि एनएसजी की स्थापना से अब तक इसके कमांडो देश की सुरक्षा में लगातार अहम भूमिका निभा रहे हैं और कई मोर्चों पर शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने ऑपरेशन अक्षरधाम, मुंबई हमला और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इन अभियानों में एनएसजी कमांडो ने अपने साहस और दक्षता से देश को गर्व महसूस कराया।

अमित शाह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि अब आतंकवाद के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं बची है। जहां-जहां भारत पर हमले की साजिश रची गई, वहां के ट्रेनिंग सेंटरों को भी नेस्तनाबूद कर दिया गया।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया को यह स्पष्ट संदेश गया है कि आतंकवाद को पनाह देने वालों की अब खैर नहीं है।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर—लोटन में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश:
    • July 26, 2026

    सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन और उपजिलाधिकारी रेणु मिश्रा ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शांतिपूर्ण विरोध के लिए पूरे देश में बनेगा प्रोटोकॉल? सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत:
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    सिद्धार्थनगर—लोटन में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश:
    अलीगंज की उस बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, जहां आग में जिंदा जल गए थे 15 लोग:
    राहुल गांधी ने दिखाया पैलेट गन से घायल छात्र का जख्म, शिक्षा मंत्री पर भी साधा निशाना: