सिद्धार्थनगर में शिक्षा विभाग में सनसनी, एसडीआई की दबाव नीति से तंग शिक्षक ने खाया ज़हर :

इटवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भदोखर भदोखरी में तैनात शिक्षक शौकेंद्र ने कथित रूप से एसडीआई इटवा राजेश कुमार की प्रताड़ना से तंग आकर ज़हर खा लिया।

शिक्षक की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है और उन्हें रेफर कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, एसडीआई राजेश कुमार द्वारा शिक्षक को लगातार भनवापुर, डुमरियागंज और इटवा ब्लॉक में बुलाकर दबाव बनाया जाता था। रजिस्टर, आधार सत्यापन और ऑनलाइन कार्यों को लेकर मानसिक उत्पीड़न का आरोप है।

आरोप यह भी है कि एसडीआई ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और पिछले दो महीनों से शिक्षक का वेतन रोक रखा था।
लंबे समय से चले आ रहे तनाव के चलते शिक्षक ने बीती रात ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

साथी शिक्षकों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहाँ स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल से रेफर कर दिया गया, घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, बीएसए ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं।

  • Related Posts

    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    • March 4, 2026

    अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने हालातों की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है। भारतीय नागरिकों…

    Continue reading
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    • March 3, 2026

    सिद्धार्थनगर | सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर के टोला हतवा में मंदिर तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये: