महराजगंज-लेहड़ा मंदिर के पीछे नाले में मिली अज्ञात लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी :

महराजगंज।
थाना बृजमनगंज क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह लेहड़ा मंदिर के पीछे स्थित पवह नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लगभग 6 बजे कुछ स्थानीय लोग जब मंदिर के पीछे गए, तो उन्होंने नाले में एक लाश तैरती हुई देखी। इसकी सूचना तुरंत मंदिर प्रांगण में मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी, सूचना मिलते ही बृजमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया।

शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी :
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह लगभग 8 से 10 दिन पुराना हो सकता है। मृतक ने सफेद बनियान और काले रंग का नेकर पहन रखा था। शरीर पूरी तरह से पानी में फूल चुका था और सड़न शुरू हो गई थी, जिससे तेज दुर्गंध भी फैल रही थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ में 10 से अधिक अंगूठियां थीं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह संभवतः विक्षिप्त व्यक्ति हो सकता है।

क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल :
इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच :
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक जांच में यह कहना मुश्किल है कि यह हत्या का मामला है या किसी अन्य वजह से मौत हुई है, उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में लापता व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके।

फिलहाल बृजमनगंज पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।



  • Related Posts

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    • August 24, 2026

    Breaking News: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने रविवार को आरक्षण का विरोध करने या इसे खत्म करने की मांग करने वालों के…

    Continue reading
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: