अखिलेश यादव का विवादित बयान, दीये-मोमबत्ती पर खर्च क्यों? क्रिसमस से सीखो :

रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

भाजपा ने अखिलेश की इस टिप्पणी पर तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास राम मंदिर आंदोलन का विरोध करने और हिंदू विरोधी बातें फैलाने का रहा है।

दरअसल, लखनऊ में सपा मुख्यालय में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, जब एक पत्रकार ने पूछा — अयोध्या दीपोत्सव में इस बार दीये की जगह मोमबत्तियां जलाई जाएंगी और उनकी संख्या भी घटा दी गई है, इस पर आपकी क्या राय है?

इस पर अखिलेश यादव ने जवाब दिया —
> “मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता, लेकिन भगवान राम के नाम पर एक सुझाव जरूर देना चाहता हूं। पूरी दुनिया में क्रिसमस के दौरान सभी शहर महीनों तक जगमगाते रहते हैं। हमें उनसे सीखना चाहिए। हमें दीयों और मोमबत्ती पर इतना खर्च क्यों करना और इतना दिमाग क्यों लगाना? इस सरकार से अब क्या उम्मीद की जा सकती है? इसे हटाना ही पड़ेगा। हमारी सरकार आएगी तो हम बहुत सुंदर रोशनी कराएंगे।

उनके इस बयान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव का यह बयान “हिंदू आस्था का अपमान” है और यह सपा की “राम विरोधी मानसिकता” को दर्शाता है।

  • Related Posts

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    • August 24, 2026

    Breaking News: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने रविवार को आरक्षण का विरोध करने या इसे खत्म करने की मांग करने वालों के…

    Continue reading
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: