पानी में डूबी मिली फार्मासिस्ट की लाश, सिद्धार्थनगर में मचा हड़कंप:

सिद्धार्थनगर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे पानी में डूबा हुआ मिला। मृतक की पहचान मनमोहन (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र रामेश्वर, निवासी टेकधर नगर मोहल्ला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर सब-इंस्पेक्टर विजय प्रकाश दीक्षित हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह घटना बांसी से डुमरियागंज मार्ग पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बगल, प्रताप नगर मोहल्ले की बताई जा रही है।

Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- Uska Bazar (Up Live Express)

  • Related Posts

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    • June 23, 2026

    राजस्थान के टोंक जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात…

    Continue reading
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    • June 23, 2026

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रवक्ता शादाब चौहान ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: