महराजगंज में तीन नाबालिग सहेलियां लापता, 60 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस की तलाश जारी :

महराजगंज। जिले के घुघुली थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग सहेलियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि ये तीनों किशोरियाँ 17 अक्टूबर की सुबह जखीरा क्षेत्र स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला।

शाम तक जब लड़कियाँ घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घुघुली पुलिस सक्रिय हो गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से लड़कियों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

एक साथ तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। घटना को 60 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

घुघुली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है, और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगी हुई हैं। वहीं, बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों पर भी पुलिस की गहन तलाशी जारी है।

  • Related Posts

    सपा पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज—ऐसा रंग बदला कि गिरगिट भी शरमा जाए:
    • April 30, 2026

    सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर तीखा वार! UP विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण के मुद्दे पर CM योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा—सपा…

    Continue reading
    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    • April 30, 2026

    मुंबई/नई दिल्ली: भारतीय मुद्रा (INR) के लिए आज का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को शुरुआती कारोबार में ही रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज—ऐसा रंग बदला कि गिरगिट भी शरमा जाए:
    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट: