बृजमनगंज, महाराजगंज।
बृजमनगंज सीएचसी परिसर आज आशा बहुओं के नारों और आवाज़ों से गूंज उठा, सरकार से अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों आशा बहुओं ने संगिनियों के साथ मिलकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

ब्लॉक अध्यक्ष रीता गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आशा बहुएं क्षेत्र में दिन-रात 24 घंटे मेहनत करती हैं, फिर भी उन्हें मात्र 5000 से 6000 तक की राशि टुकड़ों में दी जाती है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब तक उन्हें निश्चित मानदेय नहीं मिला है और सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

क्या हैं आशा बहुओं की प्रमुख मांगें?
* आशा बहुओं से 30 दिन डेली बेसिस पर काम लिया जाता है, इसलिए उन्हें नियमित मानदेय पर रखा जाए।
* आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
* उन्हें कम से कम 20,000 का निश्चित मानदेय दिया जाए, जो वर्तमान में टुकड़ों में मिलता है।
आशा बहुओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जिले के हर ब्लॉक में सीएचसी पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वे अपनी मांगों को लेकर सरकार से तुरंत समाधान की मांग कर रही हैं।
इस धरना में संध्या विश्वकर्मा, मेनका, पिंगला, पूनम साहनी, पूनम गौड़, सरिता, सविता, राजेश्वरी, अनीता, रीता, फूलमती, ममता, रेशमी, पुष्पा, रीता सिंह, आशा गुप्ता, कौशल्या, सुभावती, प्रभावती समेत सैकड़ों आशा बहुएं मौजूद रहीं।






