भाजपा ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर तथ्य खोज समिति की रिपोर्ट को लेकर टीएमसी सरकार और सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है, इसके साथ सुधांशु त्रिवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को छुटपुट घटना कहने पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पर भी हमला बोला है।पार्टी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को उन्होंने कहा कि तथ्य-खोजी एसआईटी की रिपोर्ट से हिंदुओं के प्रति सरकार की क्रूरता का पता चला है।हिंदुओं को निशाना बनाकर हिंसा की गई- भाजपाहिंसा के दौरान पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने उन पर टीएमसी नेताओं की कार्रवाई को अनदेखी करने का आरोप लगाया, और उन्होंने कहा कुछ मीडिया रिपोर्टो के अनुसार मुर्शिदाबाद हिंसा पर एसआईटी की रिपोर्ट ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि हिंदुओं को निशाना बनाकर हिंसा की गई थी और इसमें टीएमसी नेता शामिल थे और पुलिस का रवैया हिंसा को रोकने के बजाय टीएमसी नेताओं की कार्रवाई को अनदेखी करने वाला प्रतीत होता है।



















































