लुम्बिनी यात्रा- आलमाइटी कॉलेज के बच्चों ने सीखी बौद्ध संस्कृति की अनमोल सीख :

बृजमनगंज, महराजगंज। आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कॉलेज, बृजमनगंज द्वारा विद्यालय के जूनियर स्तर के छात्र-छात्राओं को महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान बच्चों ने माया देवी मंदिर के दर्शन किए तथा चीन, जापान, म्यांमार, जर्मनी, फ्रांस और श्रीलंका द्वारा निर्मित विभिन्न मठों व मंदिरों को देखकर प्राचीन बौद्धकालीन इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कुल 100 छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक टूर को विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित रूप से शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाता है। ऐसे भ्रमण से बच्चों के लिए तथ्यों को समझना और भी आसान हो जाता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्राओं से छात्रों में एक नई अनुभूति जागृत होती है, जिससे वे भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधताओं, इतिहास, शिष्टाचार एवं प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से अनुभव कर पाते हैं।

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: