यूपी में 14 दिसंबर से सघन पल्स पोलियो अभियान, 33 जिलों में 1.33 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी दवा :

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होने जा रही है, यह अभियान 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस दौरान राज्य के 33 जिलों में लगभग 1.33 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए योगी सरकार ने सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं, स्वास्थ्य विभाग ने भी अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं, स्वास्थ्य महकमे द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से छूट न जाए।

प्रशासन के स्तर पर मॉनिटरिंग को भी सख्त किया जा रहा है, जिससे अभियान पूरी तरह प्रभावी ढंग से पूरा हो सके, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और फील्ड वर्कर्स अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

सरकार का उद्देश्य है कि तय समयसीमा में अधिकतम बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर प्रदेश को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखा जाए।

News Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बहू को मायके जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी:
    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण: