वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट- देश की 40.1% संपत्ति पर सिर्फ टॉप 1% का कब्जा:

नई दिल्ली: देश में आर्थिक असमानता लगातार बढ़ती जा रही है, वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट के अनुसार, भारत की कुल संपत्ति का 40.1 प्रतिशत हिस्सा केवल शीर्ष 1 प्रतिशत आबादी के पास केंद्रित है, रिपोर्ट में यह आंकड़ा देश में अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई को उजागर करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष 10 प्रतिशत आबादी के पास देश की लगभग 65 प्रतिशत संपत्ति है, जबकि निचले 50 प्रतिशत लोगों की हिस्सेदारी बेहद सीमित बनी हुई है, विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति सामाजिक और आर्थिक संतुलन के लिए गंभीर चुनौती है।

वर्ल्ड इनइक्वलिटी लैब द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आय और संपत्ति का यह असमान वितरण विकासशील देशों में तेजी से बढ़ रहा है, और भारत भी इससे अछूता नहीं है। रिपोर्ट में नीति-निर्माताओं को चेताया गया है कि यदि इस असमानता को कम करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इसका असर सामाजिक स्थिरता और समावेशी विकास पर पड़ सकता है।

अर्थशास्त्रियों के अनुसार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में समान अवसर उपलब्ध कराना तथा कर व्यवस्था में सुधार जैसे कदम इस बढ़ती आर्थिक खाई को कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *