एलन मस्क ने रचा इतिहास, 600 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान :

दुनिया के दिग्गज उद्योगपति और टेक उद्यमी एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है, ताज़ा वैश्विक रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क की कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है, इसके साथ ही वे इतिहास के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिनकी व्यक्तिगत नेटवर्थ इस स्तर तक पहुंची है।

मस्क की संपत्ति में यह अभूतपूर्व उछाल उनकी अंतरिक्ष कंपनी SpaceX की वैल्यूएशन में तेज़ बढ़ोतरी के कारण दर्ज किया गया है, हालिया टेंडर ऑफर और संभावित IPO को लेकर निवेशकों के बढ़ते भरोसे से SpaceX का मूल्यांकन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जिससे मस्क की कुल संपत्ति में भारी इज़ाफा हुआ।

इसके अलावा Tesla के शेयरों में मजबूती, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI और अन्य तकनीकी निवेशों ने भी मस्क की दौलत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले समय में SpaceX का IPO इसी वैल्यूएशन पर आता है, तो एलन मस्क की नेटवर्थ में और बढ़ोतरी संभव है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत संपत्ति का नया रिकॉर्ड है, बल्कि वैश्विक टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष उद्योग में मस्क के प्रभाव को भी दर्शाती है।

  • Related Posts

    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading
    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *