धानी बाजार में नारी सुरक्षा मिशन, महिलाओं को बताया गया अधिकार:

महाराजगंज | बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार स्थित पंचायत भवन में “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश अभियान” के तहत महिलाओं के लिए एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया, यह पहल सुरक्षा मिशन के पांचवें चरण के अंतर्गत की गई।

चौपाल में एसआई अर्चना यादव, प्रिया वर्मा, धानी चौकी प्रभारी आलोक राय और अनूप तिवारी उपस्थित रहे, एसआई अर्चना यादव ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के महत्व पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों के साथ-साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, इनमें वीमेन हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, अग्निशमन सेवा 101, आपातकालीन पुलिस सेवा 112 और गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस सेवा 102 शामिल हैं।

चौपाल के अंतर्गत छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया गया, साथ ही मोबाइल फोन के सही और सुरक्षित उपयोग पर बल देते हुए बताया गया कि इसका इस्तेमाल व्यक्तिगत सुरक्षा और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए किस प्रकार किया जा सकता है।

  • Related Posts

    महराजगंज में उज्ज्वला योजना के तहत 2.58 लाख परिवारों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ, 200 महिलाओं को दिए गए डेमो चेक:
    • November 4, 2026

    महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस क्रम में महराजगंज जनपद में…

    Continue reading
    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *