सिद्धार्थनगर- डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. का रोडवेज बांसी का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी के सख्त निर्देश:

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने निर्माणाधीन रोडवेज बांसी का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और सभी कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से पैसेंजर हॉल, बाउंड्री वॉल और टॉयलेट के निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कार्यों में तेजी लाने का फरमान जारी किया, उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने यार्ड डेवलपमेंट सहित अन्य सभी निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली, कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।

जिलाधिकारी की सख्ती के बीच अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि रोडवेज बांसी का निर्माण समय पर पूरा हो सके और आमजन को शीघ्र सुविधाएं मिल सकें।

News Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: