फरेंदा में अटल स्मृति सम्मेलन, अटल जी के विचारों को किया गया नमन:

महराजगंज के फरेंदा स्थित परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में “अटल स्मृति सम्मेलन” का आयोजन किया गया, सम्मेलन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन की अवधारणा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन और विचार आज भी देश की राजनीति और समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं, इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श, राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्य आज भी जनमानस में जीवंत हैं, वक्ताओं ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी रामजीआवन मौर्या, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, विवेका पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह, परमात्मा अग्रहरि, ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र तिवारी एवं उदयराज यादव, जिला मंत्री हरिश्चंद सोनकर, मंडल अध्यक्ष गढ़ बृजेश चौधरी, दिलीप गुप्ता, राहुल सिंह, गुलाब चौरसिया, हीरा गुप्ता, अमित उपाध्याय, जुगानी जायसवाल, प्रदीप पांडेय और डब्बू सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    महराजगंज में उज्ज्वला योजना के तहत 2.58 लाख परिवारों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ, 200 महिलाओं को दिए गए डेमो चेक:
    • November 4, 2026

    महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस क्रम में महराजगंज जनपद में…

    Continue reading
    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *