विवाद के बाद BCCI का बड़ा फैसला, KKR से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान:

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने KKR को निर्देश दिया है कि वह बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज़ करे, इस पूरे मामले पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया का आधिकारिक बयान भी सामने आया है।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि बोर्ड के निर्देश के बाद KKR को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करना होगा। हालांकि, फ्रेंचाइज़ी को राहत देते हुए यह भी कहा गया है कि KKR को नियमों के तहत एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की अनुमति दी जाएगी।

दरअसल, मुस्तफिजुर रहमान के KKR में शामिल होने के बाद देशभर में इसका विरोध शुरू हो गया था। यह विरोध बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के मुद्दे से जुड़ा हुआ था। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बढ़ते दबाव को देखते हुए BCCI ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और KKR को यह कदम उठाने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि यह फैसला लीग की गरिमा, मौजूदा परिस्थितियों और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। BCCI का मानना है कि IPL जैसे बड़े मंच पर किसी भी तरह के विवाद से बचना ज़रूरी है।

अब KKR प्रबंधन जल्द ही मुस्तफिजुर रहमान के स्थान पर नए खिलाड़ी के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगा, ताकि आगामी IPL सीज़न के लिए टीम संतुलन बनाए रखा जा सके।

  • Related Posts

    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading
    न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने 118 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट:
    • November 2, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 अभियोगों से संबंधित कुल 118 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *