बृजमनगंज के रामलीला पार्क में 8 को होगा हिंदू सम्मेलन, RSS करेगा आयोजन:

बृजमनगंज, महाराजगंज।
बृजमनगंज कस्बे के वार्ड संख्या 7 स्थित रामलीला पार्क में आगामी 8 तारीख को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां की जा रही हैं।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल के अनुसार, इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक नागेंद्र, सह जिला कार्यवाहक शूरवीर, खंड संपर्क प्रमुख प्रेम शंकर चौबे, खंड कार्यवाहक विजय पांडेय, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संघ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में आयोजन से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नगर अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सम्मेलन में हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे और अपने विचार साझा करेंगे। उन्होंने इसे हिंदू समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया, जिससे समाज को संगठित होने का मंच मिलेगा।

बैठक में सभासद काजू कन्नौजिया, बुद्धिराम चौरसिया, सनी यादव, झीनक विश्वकर्मा, जयप्रकाश गौड़, चंद्रशेखर यादव, प्रदुमन सिंह, अनूप चौरसिया, मनोज जायसवाल, शिव प्रसाद चौरसिया, झीनक चौधरी, धर्मेंद्र चौरसिया, राजन चौरसिया, मुन्नू दुबे और दिलीप कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महराजगंज में उज्ज्वला योजना के तहत 2.58 लाख परिवारों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ, 200 महिलाओं को दिए गए डेमो चेक:
    • November 4, 2026

    महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस क्रम में महराजगंज जनपद में…

    Continue reading
    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *