आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस:

बृजमनगंज। आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज, बृजमनगंज में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
ऑपरेशन सिंदूर, सत्यमेव जयते, मेड इन इंडिया, हर ज़र्रा मेरे देश का, ओ री सखी जैसे प्रस्तुतियों ने जहां पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया, वहीं चंदा चमके चम-चम ग्रुप डांस के माध्यम से कक्षा फर्स्ट और एल.के.जी. के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ था।

हमें स्वतंत्रता वर्ष 1947 में प्राप्त हुई, लेकिन उसकी वास्तविक सार्थकता संविधान लागू होने के बाद ही पूर्ण हुई। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शिक्षण संस्थान का हृदय होता है, जो न केवल ज्ञान का भंडार है, बल्कि विद्यार्थियों में कल्पनाशीलता और शोध की प्रवृत्ति को भी विकसित करता है।

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से प्रतिदिन पुस्तकालय आने और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए अनेक बलिदान दिए हैं, शिक्षा के माध्यम से ही इस आजादी को नई ऊँचाइयों तक ले जाया जा सकता है और इसके लिए पढ़ने की आदत अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विशाल पुस्तकालय की स्थापना की गई है।

उन्होंने बताया कि इस नए पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की 1000 से अधिक पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संदर्भ ग्रंथ तथा डिजिटल ई-लर्निंग सेक्शन की व्यवस्था की गई है। साथ ही विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए शांत एवं आरामदायक वातावरण भी उपलब्ध कराया गया है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: