समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने दिल्ली-नोएडा में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार राष्ट्रपति से यह कहलवाती है कि देश में दुनिया का सबसे तेज मेट्रो विस्तार हो रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री अपने ही संसदीय क्षेत्र में मेट्रो नहीं बनवा पा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे लखनऊ के मुख्यमंत्री बहुत आगे हैं। वह सड़क वाली मेट्रो नहीं बना रहे, बल्कि पानी वाली मेट्रो बना रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग दावा कर रहे हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा मेट्रो का विस्तार भारत में हुआ है, वही सरकार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मेट्रो बनाने की अनुमति नहीं दे रही है।





