PM की सुरक्षा को लेकर आशंका थी, लोकसभा स्पीकर का चौंकाने वाला बयान:

नई दिल्ली | संसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने वाले थे। हालांकि, सदन में लगातार हंगामे के कारण प्रधानमंत्री अपना जवाब नहीं दे सके। इसके बावजूद लोकसभा ने ध्वनिमत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया।

धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को जानकारी दी कि 4 फरवरी को उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री से सदन में न आने का आग्रह किया था। स्पीकर ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ कोई भी अप्रत्याशित घटना घट सकती थी।

ओम बिरला ने आगे कहा, कल जो सदन में हुआ, वह काले धब्बे की तरह है। मेरे पास ऐसी पुख्ता जानकारी आई थी कि कांग्रेस पार्टी के कुछ सदस्य प्रधानमंत्री के आसन तक पहुंचकर कोई भी अप्रत्याशित घटना कर सकते हैं।

स्पीकर के इस बयान के बाद सदन की कार्यवाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

  • Related Posts

    पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस, 8 पुलिसकर्मी भेजे गए पुलिस लाइन:
    • May 31, 2026

    महराजगंज: पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक दर्जन पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनका तबादला किया गया है। वहीं…

    Continue reading
    CUET परीक्षा में देरी से छात्रों में नाराजगी, राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था तबाह:
    • May 30, 2026

    देश के कई परीक्षा केंद्रों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET-UG) 2026 की परीक्षा में देरी को लेकर अभ्यर्थियों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। परीक्षा शुरू होने में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस, 8 पुलिसकर्मी भेजे गए पुलिस लाइन:
    एशियन गेम्स ट्रायल्स, विनेश फोगाट सेमीफाइनल में हारीं, क्वालीफाई करने से चूकीं:
    CUET परीक्षा में देरी से छात्रों में नाराजगी, राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था तबाह:
    दो पासपोर्ट केस में अब्दुल्ला आजम को राहत, कोर्ट ने सजा निरस्त की:
    खनन माफियाओं के बुलंद हौसले, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति, बृजमनगंज में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: