लखनऊ में ‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज़ को लेकर FIR दर्ज:

लखनऊ, 6 फरवरी 2026: वेब सीरीज़ ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कानूनी कार्रवाई की गई है, हजरतगंज पुलिस स्टेशन में इस वेब सीरीज़ के डायरेक्टर और प्रोडक्शन टीम के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। FIR में आरोप लगाया गया है कि सीरीज़ का शीर्षक और प्रचार सामग्री धार्मिक व जातिगत भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का कारण बन सकती है।

पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया है कि “घूसखोर पंडत” नाम से एक विशेष समुदाय की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

पुलिस का बयान :
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

फिल्म टीम की स्थिति :
विवाद के बाद वेब सीरीज़ से जुड़े निर्माताओं की ओर से यह कहा गया है कि उनका उद्देश्य किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं था। फिलहाल मामला जांचाधीन है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *