भारत–नेपाल रक्षा संबंध मजबूत, सोनौली सीमा पर नेपाल सेना को 50 सैन्य वाहन हस्तांतरित:

महराजगंज (सोनौली) भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करते हुए भारतीय सेना ने नेपाल सेना को 50 सैन्य वाहन हस्तांतरित किए। यह प्रक्रिया आज दोपहर लगभग 1:50 बजे महराजगंज जिले की सोनौली सीमा पर विधिवत रूप से पूरी की गई।

हस्तांतरित किए गए वाहनों में 7.5 टन क्षमता के 20 एएलएस (ALS) ट्रक तथा 2.5 टन क्षमता के 30 टाटा ट्रक शामिल हैं। सभी वाहनों को औपचारिक प्रक्रिया के तहत नेपाल सेना को सुपुर्द किया गया।

वाहन हस्तांतरण के पश्चात सभी ट्रकों को सोनौली व्यापार एवं पारगमन मार्ग से सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से नेपाल की ओर रवाना किया गया। इस दौरान 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) महराजगंज की एफ समवाय सोनौली के जवानों ने सुरक्षा और मार्ग प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाई। एसएसबी की कड़ी निगरानी में वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की गई।

हस्तांतरण कार्यक्रम में भारतीय सेना, नेपाल सेना और सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। भारतीय सेना की ओर से कर्नल जपेंद्र पाल सिंह और मेजर अर्जुन चौहान मौजूद थे, जबकि नेपाल सेना का प्रतिनिधित्व लेफ्टिनेंट कर्नल हरी प्रसाद भट्टराई ने किया। 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज की ओर से सहायक कमांडेंट सी. विवेक और निरीक्षक (सामान्य) प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में जवानों ने इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

यह सैन्य वाहन हस्तांतरण भारत और नेपाल के बीच मजबूत रक्षा सहयोग, आपसी विश्वास और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है। दोनों देशों की सेनाओं ने भविष्य में भी इसी प्रकार के समन्वय और सहयोग को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। पूरे कार्यक्रम के दौरान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

  • Related Posts

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    • September 19, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंधों से जुड़े ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कानून…

    Continue reading
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    • September 14, 2026

    हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ के महत्व और मातृभाषा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ‘वंदे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: