बाराबंकी / लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा।
सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है और अब बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि जो लोग इसके सपने देख रहे हैं, उन्हें भ्रम में नहीं रहना चाहिए, क्योंकि ऐसा कभी नहीं होगा।
मुख्यमंत्री का यह बयान बाबरी मस्जिद–राम जन्मभूमि विवाद की पृष्ठभूमि में आया है। उनके इस बयान को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।





