सिद्धार्थनगर: त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर अपहरण कांड का सफल अनावरण कर नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अपहरण के आरोपी को ग्राम गौरी बड़हरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया है।
यह मामला मु0अ0सं0 15/2026 से संबंधित है, जिसमें नामजद अभियुक्त ऋषभ कुमार शुक्ला की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रयासों के चलते नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया जा सका।
इस सफलता को एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा चलाए जा रहे अभियान का प्रभाव माना जा रहा है, जिसके तहत गंभीर अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
अपहरण कांड का समयबद्ध खुलासा कर त्रिलोकपुर पुलिस टीम ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और सजगता का परिचय दिया है।
News Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)






