यूजीसी बिल के समर्थन में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों की पदयात्रा, एसीपी को सौंपा गया ज्ञापन:

लखनऊ। यूजीसी बिल के समर्थन में लखनऊ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता सर्वेश यादव के नेतृत्व में लखनऊ विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा एक पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट संख्या-3 से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रस्तावित थी।

पदयात्रा में मुख्य रूप से लखनऊ विश्वविद्यालय से महेंद्र यादव, शिवा जी यादव, कांची यादव, प्रेम प्रकाश, प्रशांत पाल, अक्षय यादव, हरीश रावत, कार्तिक यादव, अखिलेश यादव, जतिन यादव, उत्तम यादव, अजितेंद्र यादव, रूद्र सिंह, विपुल यादव, जीतू कश्यप हर्ष, अमित यादव, योगेन्द्र कुमार राज, शुभम् रावत, शैलेन्द्र संघर्षी, अक्षय प्रधान, अमरजीत यादव, रोहित यादव, मयंक, आदर्श, आदित्य, अमन यादव, आलोक यादव, आयान खान, अस्मत खान सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

पदयात्रा जब लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट संख्या-1 की ओर पहुंची, तभी पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर पैदल मार्च कर रहे छात्र-छात्राओं को रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन और छात्रों के बीच कई घंटों तक झड़प और बातचीत का दौर चला।

एसीपी को यूजीसी बिल के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया

काफी देर तक चली बातचीत के उपरांत छात्र नेताओं द्वारा एसीपी को यूजीसी बिल के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुई।

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: