पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित नर्स की मौत:

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित 25 वर्षीय महिला नर्स की गुरुवार को मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना की पुष्टि की है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महिला नर्स निपाह वायरस से संक्रमित होने के बाद लंबे समय तक कोमा में रही थीं, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो गई थी। इलाज के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ती चली गईं और अंततः दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर 2025 से अब तक राज्य में निपाह वायरस संक्रमण के कुल दो मामलों की पुष्टि हुई थी। इनमें एक पुरुष मरीज भी शामिल था, जो इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और संक्रमण के संपर्क में आए लोगों की निगरानी की जा रही है।

  • Related Posts

    CUET परीक्षा में देरी से छात्रों में नाराजगी, राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था तबाह:
    • May 30, 2026

    देश के कई परीक्षा केंद्रों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET-UG) 2026 की परीक्षा में देरी को लेकर अभ्यर्थियों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। परीक्षा शुरू होने में…

    Continue reading
    दो पासपोर्ट केस में अब्दुल्ला आजम को राहत, कोर्ट ने सजा निरस्त की:
    • May 29, 2026

    रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। रामपुर एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट ने दो पासपोर्ट मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स ट्रायल्स, विनेश फोगाट सेमीफाइनल में हारीं, क्वालीफाई करने से चूकीं:
    CUET परीक्षा में देरी से छात्रों में नाराजगी, राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था तबाह:
    दो पासपोर्ट केस में अब्दुल्ला आजम को राहत, कोर्ट ने सजा निरस्त की:
    खनन माफियाओं के बुलंद हौसले, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति, बृजमनगंज में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:
    NEET री-एग्जाम को सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज, एयरफोर्स से भेजे जा सकते हैं पेपर: