महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:

महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है, ताकि हर क्षेत्र में सख्त निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

1 मार्च से 4 मार्च तक विशेष सतर्कता बरती जा रही है, 2 और 3 मार्च को होलिका दहन तथा 4 मार्च को रंगों का उत्सव मनाया जाएगा। पर्व के साथ रमजान माह को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त एहतियात बरतने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में जनपद में अभूतपूर्व पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अतिरिक्त फोर्स के रूप में 10 निरीक्षक, 26 उप निरीक्षक, 164 हेड कांस्टेबल, 27 महिला आरक्षी, दो प्लाटून पीएसी और 65 टेंडर लगाए गए हैं, जिससे हर स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी रहे।

इसके अलावा, सभी थानों में कुल 137 क्लस्टर मोबाइल टीमें गठित की गई हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर हालात पर पैनी नजर रखेंगी और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है, जबकि अति संवेदनशील क्षेत्रों में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

नेपाल सीमा से सटे होने और कई थाना क्षेत्रों में मिश्रित आबादी को देखते हुए पुलिस ने विशेष निगरानी तंत्र सक्रिय कर दिया है, ताकि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

News Reported by: Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धार्थनगर में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
    छात्र की मौत से भड़का गुस्सा, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, SP ने लिया सख्त फैसला:
    चावल से एथनॉल बनाना पानी पर भारी, प्रति लीटर 10,790 लीटर खपत का खुलासा:
    सपा पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज—ऐसा रंग बदला कि गिरगिट भी शरमा जाए:
    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया: