भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:

नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवांछित गतिविधि को रोका जा सके।

महाराजगंज जनपद से सटी नेपाल की करीब 84 किलोमीटर लंबी सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यह सीमा 2 मार्च से अगले 72 घंटे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी, इस दौरान आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही सीमा को सामान्य रूप से दोबारा खोला जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। सोनौली सीमा पर देर रात निरीक्षण के दौरान नौतनवा के एसडीएम नवीन कुमार ने जानकारी दी कि नेपाल चुनाव के चलते सोनौली बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है और आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि केवल आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी, एसएसबी के जवान हाई अलर्ट पर हैं और सीमा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 72 घंटे तक यह सख्ती जारी रहेगी और नेपाल में चुनाव संपन्न होने के बाद ही सीमा को पुनः खोला जाएगा।

News Reported by: Akash Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धार्थनगर हादसा, पानी की टंकी बनी खतरा, सीढ़ी टूटते ही 3 बच्चे गिरे, 2 युवक ऊपर फंसे:
    सिद्धार्थनगर में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
    छात्र की मौत से भड़का गुस्सा, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, SP ने लिया सख्त फैसला:
    चावल से एथनॉल बनाना पानी पर भारी, प्रति लीटर 10,790 लीटर खपत का खुलासा:
    सपा पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज—ऐसा रंग बदला कि गिरगिट भी शरमा जाए: