महराजगंज | ईरान और इराक के बीच बढ़ते तनाव के कारण तेल आपूर्ति को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है, इसी आशंका के चलते शुक्रवार को जनपद महराजगंज के नगर पंचायत चौक क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं।
सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, लोग अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण संभावित तेल आपूर्ति बाधा को लेकर चिंतित नजर आए।
वैश्विक तनाव से तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, इस आशंका के चलते कई लोग अतिरिक्त पेट्रोल और डीजल खरीदकर अपने घरों में सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं, उनका मानना है कि आपूर्ति बाधित होने पर आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक तेल की किसी आधिकारिक कमी की पुष्टि नहीं की गई है, इसके बावजूद, अफवाहों और आशंकाओं के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ का माहौल बना हुआ है।
News Reported by: Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)




