15 मार्च को लखनऊ में कांशीराम जयंती, बृजमनगंज में बसपा की रणनीतिक बैठक:

बृजमनगंज, महराजगंज | बृजमनगंज के फुलमनहा ग्रामसभा स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, बैठक में आगामी 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाली बहुजन नायक कांशीराम साहब की जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई, इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष नारद राव, विधानसभा अध्यक्ष दुर्गविजय गौतम, महेन्द्र प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, रामू बौद्ध, संजय गौतम, बृजेश कुमार, द्वारिका प्रसाद, मनीष कुमार, मनोज भारती, डॉ. राहुल राव, डॉ. दुर्गेश चंद्रा, श्याम सुंदर राव, सदाबहार, सुभाष चंद्र, पूर्व वन क्षेत्राधिकारी रामदेव भारती, अमित रावण, प्रभाकर, विनोद भारती, उग्रसेन गिरी, राजेंद्र प्रसाद, रामसुमेर प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वाराणसी से शुरू हुई शंकराचार्य की ‘गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा’, 11 मार्च को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन:
    • March 7, 2026

    वाराणसी: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज सुबह से अपनी ‘गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा वाराणसी से 7 मार्च को प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों से…

    Continue reading
    ईरान–इराक तनाव का असर, महराजगंज में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़:
    • March 6, 2026

    महराजगंज | ईरान और इराक के बीच बढ़ते तनाव के कारण तेल आपूर्ति को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है, इसी आशंका के चलते शुक्रवार को जनपद महराजगंज के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फैंस के लिए बड़ी सुविधा, रेलवे ने चलाई टी20 फाइनल स्पेशल ट्रेन:
    15 मार्च को लखनऊ में कांशीराम जयंती, बृजमनगंज में बसपा की रणनीतिक बैठक:
    गैस-डीजल पर फैली अफवाहों पर सिद्धार्थनगर DM का सख्त संदेश:
    महराजगंज, धानी में करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत:
    वाराणसी से शुरू हुई शंकराचार्य की ‘गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा’, 11 मार्च को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन: