तिरंगे के अपमान के आरोप में हार्दिक पांड्या पर शिकायत!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 96 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी खुशी से झूमते नजर आए। मैदान पर खिलाड़ियों के हाथों में तिरंगा लहराता दिखा और सभी अपनी जीत का जश्न मनाते दिखाई दिए।

इसी बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।

हार्दिक पांड्या के खिलाफ यह शिकायत वकील वाजेद खान द्वारा शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट रखा था और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे।

शिकायतकर्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि 1971 नेशनल फ्लैग एक्ट के सेक्शन 2 के मुताबिक राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना जरूरी है। लेकिन हार्दिक पांड्या जीत के जश्न में इतने खो गए थे कि वह नेशनल फ्लैग पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे। उनका कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

उन्होंने आगे बताया कि जब वह शिकायत दर्ज कराने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे तो पुलिस ने पहले कहा कि घटना यहां की नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि नेशनल फ्लैग पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए शिवाजी नगर पुलिस में भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली और उन्हें उसकी एक कॉपी भी दे दी।

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: