मां की डांट से आहत किशोरी ने की आत्महत्या, महराजगंज में पीले कपड़ों को लेकर हुआ विवाद:

महराजगंज: ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सुकरहर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पीले कपड़े न मिलने से नाराज होकर एक किशोरी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित एक यज्ञ और कलश यात्रा में शामिल होने के लिए किशोरी प्रीति गुप्ता (पुत्री संतोष गुप्ता) अपनी मां से पीले कपड़े दिलाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच कहासुनी हो गई, विवाद के दौरान मां ने उसे डांटा और एक थप्पड़ मार दिया।

मां की डांट से आहत होकर प्रीति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली, काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो वह फंदे से लटकी मिली।

परिजन उसे आनन-फानन में निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी निचलौल बसंत सिंह सुकरहर पहुंचे, उन्होंने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

News Reported by: Jaynendra Upadhyay Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: