पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी पर यूपी में शिकंजा, सैकड़ों पर कार्रवाई:

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में प्रवर्तन एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और कालाबाजारी व अवैध बिक्री के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत 12 मार्च से अब तक प्रदेशभर में कुल 4,816 निरीक्षण और छापेमारी की गई हैं। कार्रवाई के दौरान एलपीजी वितरकों के खिलाफ 10 एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि गैस की कालाबाजारी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध 60 एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा छापेमारी के दौरान 10 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, वहीं 67 व्यक्तियों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई भी की गई है।

सरकार का कहना है कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्र की मौत से भड़का गुस्सा, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, SP ने लिया सख्त फैसला:
    चावल से एथनॉल बनाना पानी पर भारी, प्रति लीटर 10,790 लीटर खपत का खुलासा:
    सपा पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज—ऐसा रंग बदला कि गिरगिट भी शरमा जाए:
    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: