ओपी राजभर के कार्यक्रम में बवाल, किसान की गिरफ्तारी पर हंगामा:

महराजगंज में 16 मार्च 2026 को मंत्री ओपी राजभर के कार्यक्रम के दौरान काला झंडा दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किसान धर्मराज चौरसिया की रिहाई की मांग अब तेज होती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर जनहित किसान पार्टी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपते हुए धर्मराज चौरसिया की तत्काल रिहाई की मांग उठाई। साथ ही, पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने पर कड़ा आक्रोश जताया।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि कार्यक्रम के दौरान किसान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। इसी बीच, कथित तौर पर मंत्री ओपी राजभर के इशारे पर धर्मराज चौरसिया के साथ मारपीट की गई और उन्हें अपमानित करते हुए गालियां दी गईं।

पार्टी ने यह भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके महापुरुष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बैरिस्टर शिवदयाल चौरसिया और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे समर्थकों में रोष और बढ़ गया।

जनहित किसान पार्टी का कहना है कि घायल धर्मराज चौरसिया को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस प्रशासन ने उल्टा उन्हें ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी है। हालांकि, यह भी सामने आया है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी जान बचाने में भूमिका निभाई थी।

पार्टी ने मांग की है कि धर्मराज चौरसिया को तुरंत रिहा किया जाए और मारपीट व अभद्रता में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, पार्टी का कहना है कि घटना का वीडियो विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल है, जो जांच के लिए अहम साक्ष्य साबित हो सकता है।

News Reported by: Jaynendra Upadhyay Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: