लखनऊ विश्वविद्यालय गेट पर गैस सिलेंडर किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन:

समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा 17 मार्च 2026 को आम जनता को गैस सिलेंडर न मिलने एवं बढ़ती कालाबाजारी के विरोध में गेट संख्या 1 पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने भाग लिया तथा सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों और समय पर उपलब्धता न होने से आम जनता का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि सरकार इन समस्याओं पर ध्यान देने में पूरी तरह विफल रही है।

समाजवादी छात्र सभा ने मांग की कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए, आम जनता को सुलभ और उचित दरों पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जाए।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में सभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर रोहित यादव, आदित्य पाण्डेय, शिवा जी यादव, प्रसन्न शुक्ला उर्फ मिट्ठू, शिवपूजन पाण्डेय, अजीतेंद्र यादव, शिवमणि तिवारी, प्रशांत पाल, अनादि तिवारी, अक्षत पाण्डेय, प्रभात राज यादव, आशीष यादव, आर्यन गुप्ता, विनय शाक्य, प्रियांशु, रुद्रवीर, सूर्यांश, पंकज, अर्जुन और अश्वनी सहित कई छात्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व साइकिल दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय की पहल, हरित भविष्य के लिए निकली जागरूकता रैली:
    • June 4, 2026

    विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने नीवा फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के तहत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया।…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल:
    • May 29, 2026

    लखनऊ: लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों, महंगाई और भयावह बेरोजगारी के खिलाफ आज समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों और युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: