महंगाई के खिलाफ नौतनवा में हल्ला बोल, गैस कीमतों पर भाजपा का धरना प्रदर्शन:

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील परिसर में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में जनाक्रोश खुलकर सामने आया।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि हिंदू-मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे प्रदर्शन को व्यापक जनसमर्थन मिला।

धरने को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रसोई चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत विचार कर आम जनता को राहत दी जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

सभी प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में गैस की कीमतों में कमी की मांग उठाई और चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा और उम्मीद जताई कि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी होती रही, जिससे लोगों की नाराजगी साफ झलकती रही।

धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि गैस की कीमतों में कमी नहीं की गई, तो भविष्य में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा।

News Reported by: Akash Kumar Agrahari Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *