पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है।
उन्होंने कहा, अगर अमेरिका पाकिस्तान पर कभी हमला करता है, तो चूंकि अमेरिका-इज़रायल जैसे देश हमारे परमाणु हमले की रेंज में नहीं हैं, तो हमें बिना सोचे-समझे भारत के मुंबई और नई दिल्ली पर हमला करना होगा। हम इसे यूं ही नहीं छोड़ेंगे, बाद में देखेंगे कि क्या होता है।
बासित ने आगे जोड़ते हुए कहा, अगर कोई हमें बुरी नज़र से देखता है, तो पाकिस्तान के पास भारत पर जहां चाहे वहां हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। हम ऐसा नहीं चाहते, भारत भी ऐसा नहीं चाहता।




