बृजमनगंज, महराजगंज | आज एक्सीलेंट एकेडमी लालाजोत महुलानी में सभी छात्र-छात्राओं के वार्षिक अंक पत्र एवं पुरस्कार वितरण के संबंध में शिक्षक-अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की प्रथम बेला में मुख्य अतिथि रहे ग्राम प्रधान महुलानी महेश शर्मा, भूतपूर्व प्रधान महुलानी शैलेंद्र सिंह, बड़े भैया बबलू चौरसिया और ध्रुव जी के द्वारा प्रबंधक श्री हरिकरण चौरसिया जी के साथ सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।
कक्षा में पांच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सुनहरे गिफ्ट, शील्ड, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय को टॉप करने वाले तीन बच्चों को स्टडी टेबल, मेज और कुर्सी इत्यादि पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक ओमकार जी, महेंद्र प्रसाद जी, चित्रवेश जी, राजेश जी, रामनिवास जी, संदीप प्रजापति जी, निखिल जी, आलोक जी, संदीप श्रीवास्तव जी, सतीश मौर्या जी तथा महिला शिक्षिकाएं रीमा, पूजा, गीता, गुड़िया, नाजिया, मानसी, अनु, प्रेमलता, प्रियंका, अस्मिता, नाजिया, पुष्पा उपस्थित रहीं।




